तिंदवारी बांदा
विकास खण्ड परिसर में बुधवार को प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एक साल -- नई मिसाल अभियान कर अंतर्गत लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया, उदघाटन क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश प्रजापति ने फीता काटकर किया। अपने उद्बोधन में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही 2022 तक आवास, गैस, हर खेत में पानी देने आदि सरकार के वादे को दोहराया। परिसर में आयोजित प्रदर्शिनी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बाल पुस्टाहार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पशुचिकित्सा कर्मी,नगर पंचायत, विद्युत विभाग आदि ने अपने अपने स्टॉल लगाकर लोगों को संबंधित प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी। विधायक ने लगी प्रदर्शिनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलामीडिया प्रभारी आंनद स्वरूप द्विवेदी, देवा त्रिपाठी, पुष्पेंद्र शुक्ला, राजू फौजी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रजेश सिंह पटेल, जसईपुर प्रधान ज्ञान सिंह, गोधनी प्रधान रमेश चंद्र पांडेय, व बीडीओ रजनीश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
संचालन प्रधान प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह ने किया।
रिपोर्टर :- संजय अवस्थी तिंदवरी
Post A Comment:
0 comments so far,add yours