तिंदवारी बाँदा

क्षेत्र के माटा गांव का ट्रांसफार्मर फूक जाने से ग्रामीणों का एक माह से अंधेरे व गर्मी में बुरा हाल  है । कई बार बिजली विभाग को सूचित करने के बावजूद यहाँ का फूंका ट्रांसफार्मर नही बदला गया ।  अभियंताओ व विभाग की उदासीनता के चलते ग्रामीण बेहद परेशान है।
 ग्राम प्रधान सुमेरा वर्मा ने बताया कि  ट्रांसफार्मर 19  मार्च को फूंक गया था, तब से अंधेरे में है, कई बार बिजली विभाग को  ट्रांसफार्मर को बदलने का लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।
     ग्रामीणों में सुरेश विश्वकर्मा, बद्री , रतिराम, रमेश, कौशल, विनय, राजरानी, कुशमा, कमला देवी , जगतपाल ,अशोक कुमार, सत्यकाम सिंह आदि ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।
रिपोर्ट:-संजय अवस्थी तिंदवरी बाँदा
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours