तिंदवारी बाँदा

केंद्र सरकार द्वारा संचालित  नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश हेतु तिंदवारी क्षेत्र के बच्चों के लिए कस्बे में तीन परीक्षा केंद्र एस एन इंटर कॉलेज, एस डी गर्ल्स हाई स्कूल व मुंगुस स्थित अमर ज्योति इंटर कॉलेज  बनाये गये।  जिसमें  एस एन इण्टर कॉलेज में  1000 पंजीकृत थे , जिसमें 416 उपस्थित रहे। एस डी गर्ल्स हाई स्कूल में 554 में 143 व अमर ज्योति में 1000 में 331 उपस्थित हुए। इस प्रकार तीनों केंद्रों में 2554 में 890 उपस्थित रहे व 1664 अनुपस्थित हुए।
       इन परीक्षा केंद्रों में  बांदा से   तहसीलदार अवधेश कुमार , व एबीएसए  राजीव प्रताप सिंह एवम दुरेडी नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने  निरीक्षण कर व्यवस्था परखी। तिंदवारी थाना की इंस्पेक्टर अनीता सिंह चौहान , एस आई कौशलेंद्र प्रताप सिंह व कौशलेंद्र प्रताप सिंह के साथ परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया।
रिपोर्ट :-संजय अवस्थी तिंदवरी



Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours